फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

प्रसव के बाद कन्नौज में बच्चे की व मां की कानपुर में मौत

Wed, 22 Sep 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
etawah news
मृतक संध्या उर्फ प्रीति की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
ऊसराहार(इटावा)। थाना क्षेत्र के सोहथना गांव में संध्या उर्फ प्रीति (26) को प्रसव पीड़ा होने पर पति प्रवेंद्र प्रताप सिंह उसे सरसइनावर सीएचसी ले गया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कहते हुए प्रीती को सैफई रेफर किया। प्रवेंद्र पत्नी को सैफई न ले जाकर कन्नौज के निजी हॉस्पिटल में ले गया, जहां प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई। हालत खराब होने पर वह महिला को कानपुर ले गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने बुधवार को ऊसराहार थाने में प्रवेंद्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगा तहरीर दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ऊसराहार के सोहथना गांव निवासी प्रवेंद्र प्रताप सिंह किसान है। उसकी शादी सात मई 2019 को मैनपुरी के थाना किशनी, मकरंदपुर गांव निवासी जागेंद्र सिंह उर्फ रामबाबू की बड़ी बेटी संख्या उर्फ प्रीति से हुई थी। प्रवेंद्र ने बताया कि 20 सितंबर की देर शाम को पत्नी प्रीति को प्रसव पीड़ा होने पर वह सरसईनावर सीएचसी ले गया था, जहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन से बच्चा होने की बात बोलकर पत्नी को सैफई ले जाने की सलाह दी। वह सैफई न ले जाकर पत्नी को बेहतर इलाज के लिए रात को कन्नौज के छिबरामऊ-सौरिख मार्ग स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले गया। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने देर रात ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान प्रीति ने बच्चे को जन्म दिया, जिससे परिजन खुश हो गए। लेकिन जन्म के दो-तीन घंटे बाद 21 सितंबर की सुबह बच्चे की मौत हो गई और प्रीति की हालत खराब होने लगी। डॉक्टरों की सलाह पर वह दोपहर में पत्नी को कानपुर स्थित एक अस्पताल ले गया, जहां प्रीति ने भी दम तोड़ दिया। वह पत्नी व बेटे का शव लेकर देर शाम को ऊसराहार आया।
विज्ञापन

इसी बीच जानकारी पर मृतका के पिता परिजनों संग गांव पहुंचे और प्रवेंद्र पर लापरवाही व हत्या का आरोप लगा बुधवार सुबह ऊसराहार थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बच्चे की कन्नौज में व महिला की कानपुर के एक अस्पताल में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को पीटने व दूसरी शादी की धमकी देने का आरोप
प्रीति के पिता रामबाबू ने बताया कि प्रवेंद्र प्रताप प्रीति को प्रताड़ित करता था। झगड़ों से तंग आकर प्रीति शादी के छह माह बीतने के बाद मायके आ गई थी। करीब पांच माह बाद प्रवेंद्र उसे आपने साथ ले गया था। आरोप है कि बेटी के गर्भवती होने के बाद उसका इलाज नहीं कराता था। वह बेटी को धमकी देता था कि उसके मरने के बाद वह दूसरी शादी कर लेगा। साथ ही मायके पक्ष से दस बीघा जमीन अपने नाम करवाने को लेकर उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। बेटी ने फोन पर कई बार यह बातें बताई हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed