फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

जिला अस्पताल में बुखार से रम्पुरा के चार बच्चों समेत छह लोग भर्ती

Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। बुखार का प्रकोप हर उम्र के लोगों को जकड़ने में लगा है किसी को वायरल बुखार है तो किसी को डेंगू बुखार है। बुखार के बढ़ते प्रकोप का आलम यह है कि पैथालॉजी पर जांच कराने वाले मरीज बड़ी संख्या में लाइन में लगे रहे। पैथालॉजी के वरिष्ठ लैब टेक्निशियन एके दुबे के अनुसार 250 से अधिक मरीज जांच कराने आए। जबकि 48 मरीजों की डेंगू की जांच हुई और 21 सैंपल जांच के लिए सैफई भेजे गए। सामने स्थित त्वचा रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइनें लगी होने की वजह से गैलरी से निकलने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तीन दिन में 3888 मरीजों ने बनवाए पर्चे
जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन के अंदर 3888 मरीज आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा बुखार के मरीज शामिल हैं। यानी रोजाना एक हजार से ज्यादा नए मरीज आ रहे हैं, इनमें बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष और युवा सभी शामिल हैं। जिला अस्पताल के एक डेंगू वार्ड में बुखार से पीड़ित भर्ती सभी छह लोग ग्राम रम्पुरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

कक्षा 5 की छात्रा वर्षा ने बताया उसे 20 दिन से बुखार आ रहा है। गांव में डॉक्टरों की गई टीम ने पंाच दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब पहले से आराम है। छह साल की खुशी ने बताया उसे आठ दिन से बुखार आ रहा था, पांच दिन से अस्पताल में भर्ती है। इसी प्रकार दो अन्य रोगियों में नंदनी व काजल भी कई दिनों से बुखार आने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम रमपुरा निवासी अरविंद ने बताया वार्ड में उसकी पुत्री खुशी के अलावा पत्नी प्रिया को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया वार्ड में सभी रमपुरा के लोग हैं और वह बंजारा समाज के हैं। करीब चार सौ की आबादी वाले गांव में ज्यादातर लोग बुखार से पीड़ित हैं। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गीता देवी ने बताया गांव में अभी भी काफी लोग बीमार हैं।
मंगलवार को जिले में मिले बुखार के 867 मरीज
डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश यादव ने बताया मंगलवार को जिले भर में 867 मरीज बुखार के आए। इनमेें 400 की जांच हुई, इनमें 290 की कार्ड से डेंगू जांच हुई। 5 की सैफई में एलाइजा जांच की गई। इनका सैफई में इलाज चल रहा है। जबकि 14 मरीजों को जिला अस्पताल से सैफई भेजा गया। मंगलवार को 306 जिले में सरकारी व निजी अस्पतालों में 306 मरीज भर्ती कराए गए थे, जबकि 50 डिस्चार्ज किए गए।

त्वचा के आए 110 रोगी
मौसम की वजह से त्वचा रोगियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डा.महेश चंद्रा ने बुधवार को 110 मरीज देखे। बताया बरसात का मौसम होने की वजह से फंगस बढ़ने की वजह से फंगल इंफेक्शन बढ़ने लगे हैं। इससे बचने के लिए आसपास साफ-सफाई रखें, दिन में दो बार नहाएं। नहाने के बाद शरीर को अच्छे से पोछ लें। शरीर को सूखा रखें। गीले कपड़े या जूते नहीं पहनें। अपना साबुन किसी को इस्तेमाल न करने दें। संक्रमित हिस्से को स्वच्छ रखें, खुजली न करें। खुद अपना उपचार न करें बल्कि अपने डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed