फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

अभाविप का सदस्यता अभियान आज से

Mon, 20 Sep 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 20 सितंबर से पांच अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले में 20 हजार छात्रों को सदस्यता दिलाई जाएगी। रविवार को छात्रों को जागरूक करने के लिए सदस्यता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा ने सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में संगठन की स्थापना और कार्यशैली के बारे में बताया। विभाग सह प्रमुख डॉ पद्मा त्रिपाठी ने बताया कि अभियान में कार्यकर्ता टोली बनाकर प्रत्येक विद्यालय व कॉलेजों में जाकर सदस्यता ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रमुख डॉक्टर अरुणा दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला संयोजक अजय राजपूत, सहसंयोजक अभिषेक सिंह राठौर ने कहा कि सदस्यता संगठन की रीढ़ की हड्डी है। सदस्यता प्रमुख आयुष चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ अभियान में अपनी भागीदारी का पूर्णतया निर्वहन करें। वार्ता के दौरान प्रशांत शर्मा, पवन दुबे, पवन श्रीवास्तव, आयुष राठौर, भरत तोमर, दीपांशु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed