{"_id":"614789ee8ebc3e169b3f5b78","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6531963184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चे हिंदी और गणित की सुगम्य वर्कशीट्स से करेंगे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चे हिंदी और गणित की सुगम्य वर्कशीट्स से करेंगे पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मिशन प्रेरणा के तहत दक्षताओं के आधार पर कक्षा 1, 2 और 3 के पूर्ण दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थियों को छोड़कर शेष सभी दिव्यांग बच्चों के अभ्यास के लिए हिंदी भाषा एवं गणित विषय की 720 प्रकार की सुगम्य वर्कशीट विकसित की गयी हैं। इस बारे में बीएसए उमानाथ ने कार्यालय सभागार में बैठक कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जानकारी दी।
बीएसए और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा ने बताया कि ब्लाकों में कार्यरत स्पेशल एजूकेटर्स जनपद को प्राप्त कक्षा 1 की कुल 13770 पेज, कक्षा 2 की कुल 42147 पेज तथा कक्षा 3 की कुल 57856 पेज को परियोजना ने निर्धारित सेट वाइज तैयार की हैं। जिसमें ब्लाकवार की संख्या का निर्धारण कर वर्कशीट के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। ये पैकेट बीआरसी से प्रधानाध्यापक/नोडल टीचर को उपलब्ध होंगे। इन वर्कशीट पर अभ्यास कार्य पूर्ण होने पर नोडल टीचर/स्पेशल एजूकेटर्स जांचेंगे।
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजकुमार ने सेट की तैयारी के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में दिव्यांग बच्चों के भाषाई एवं गणित विषय में जो कमी आयी है, उसे वर्कशीट के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जाएगा।