फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

सिपाही पर दुष्कर्म, गर्भपात व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Sep 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। सैफई थाने में तैनात सिपाही पर निलंबन की कार्रवाई के दूसरे दिन सैफई थाने में दुष्कर्म, गर्भपात, मारपीट, धमकी, एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। महिला ने सिपाही के खिलाफ एसपी ग्रामीण को प्रार्थना पत्र दिया था। जांच के बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को एसपी ग्रामीण को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि आठ साल पहले शादी के कुछ दिन बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया था। महिला का आरोप है कि सैफई थाने में तैनात सिपाही संजय यादव ने गांव में गश्त के दौरान उसे प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर मप्र के जिला भिंड के गोहद स्थित एक मकान में रखा। तीन साल तक शारीरिक शोषण किया और तीन बार गर्भपात कराया। विरोध करने पर मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने मामले की जांच सीओ सैफई साधुराम को सौंपी। शनिवार देर शाम एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही संजय के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराना, मारपीट, धमकी, एसएसी-एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के 164 के बयान होने के बाद आरोपी सिपाही की गिरफ्तार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed