फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

मनाई अनंत चतुर्दशी, गजानन को किया विदा

Mon, 20 Sep 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
etawah news
ट्रैक्टर से गणेश जी की प्रतिमा ले जाते भक्तगण - फोटो : ETAWAH
इटावा। रविवार का दिन धार्मिक अनुष्ठानों के लिए खास रहा। घरों, मंदिरों में अनंत चतुर्दशी की धूम रही तो पंडालों में विसर्जन को लेकर तैयारियां शुरू रहीं। दस दिन तक चले गणेश महोत्सव में सुबह-शाम भगवान गजानन की पूजा-अर्चना की गई। शहर से लेकर कस्बों में गणेश प्रतिमाओं का गाजेबाजे के साथ विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को ठेलों, ट्रैक्टर ट्रालियों के अलावा दो पहिया वाहन, ई-रिक्शा, टोली बनाकर पैदल हाथों में लेकर नहरों की ओर पहुंचते रहे। वाहनों पर सवार व पैदल चल रहे श्रद्धालु गुलाल-अबीर उड़ाते हुए चल रहे थे। नहरों के किनारे पहुंचकर गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ प्रतिमाओं का सजल नेत्रों से नहरों में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

बसरेहर रोड स्थित दतावली नहर में शहर के विभिन्न मोहल्लों से श्रद्धालु छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमा लेकर पहुंचे। पुलिस की सुरक्षा में जल में विसर्जित किया। इस दौरान नहर के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर मेले जैसा माहौल रहा। एसडी फील्ड से गणेश प्रतिमा का पूजा-अर्चना और आरती के बाद विसर्जन यात्रा रवाना हुई। जिसमें राजाबाबू, बसंत मिश्रा, विकास यादव,,कमलेश यादव,अजय सक्सेना,राजेंद्र यादव,नितिन सक्सेना, चंचल यादव,राकेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में जसवंतनगर, भरथना, बकेवर, लखना, इकदिल इत्यादि क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से गणेश प्रतिमाओं को नहरों में विसर्जित किया। भगवान के जयकारे लगाते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाते थिरकते हुए चल रहे थे।

लखना नहर में गणेश प्रतिमा कों विसर्जित करते श्रद्धालु

लखना नहर में गणेश प्रतिमा कों विसर्जित करते श्रद्धालु- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed