{"_id":"61477f6e8ebc3e608868ef44","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6531812138","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा 350 सीटें जीतकर बनाएगी सरकार: डा.रामशंकर कठेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा 350 सीटें जीतकर बनाएगी सरकार: डा.रामशंकर कठेरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुए चहुंमुखी विकास कार्यों के बल पर भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। यह दावा भाजपा सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए पत्रकारों से वार्ता के दौरान किया।
उन्होंने सपा प्रमुख के एक ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव जमीनी नेता नहीं बल्कि वह ट्वीट करने वाले नेता हैं। जो बोल रहे हैं वही तो उन्होंने किया है। अखिलेश को विधानसभा चुनाव बाद प्रदेश का विकास दिखाई देगा। कहा अखिलेश न जनता से मिलते हैं और न क्षेत्र में जाते हैं केवल ट्विटर पर लगे रहते हैं। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में 325 सीटें जीतीं थीं, इस बार यह संख्या 350 होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुुंमुखी विकास किया। प्रधानमंत्री की बहुत योजनाओं को जमीन पर साकार किया। जिसका लाभ गांव के किसान, गरीब, मजदूर, पिछड़ों तक पहुंचाने का काम किया। यूपी की बहुत सी योजनाएं बनाई गईं। प्रदेश की तरक्की के लिए रेल मार्ग व एक्सप्रेस-वे जैसी योजनाओं पर योगी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया।
योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ के ऋण माफ किए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2.50 करोड़ किसानों को 32.572 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। 150 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए। माफियाओं के अवैध ढंग से अर्जित की गई 1866 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त या ध्वस्त की गईं। 11 हजार 864 अपराधी गिरफ्तार किए गए। 214 नए पुलिस थानों की स्थापना की गई। लखनऊ में पुलिस फॉरेंसिक लैब बन रही है। 1 लाख 43 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती हुई। जबकि 1.50 लाख शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों की भर्ती हुई। मिशन रोजगार के तहत 4.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी व 3.50 लाख युवाओं की संविदा पर सरकारी नियुक्ति की गई। प्रदेश में 9 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला यूपी देश का पहला राज्य बना। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, सीडीओ संतोष कुमार राय, डीडीओ दीनदयाल, सीएमओ डॉ.भगवान दास भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सैफई हवाई पट्टी से जल्द ही उड़ानें शुरू कराई जाएंगी
सांसद ने कहा सैफई हवाई पट्टी से जल्द ही उड़ानें शुरू कराई जाएंगी, जिससे लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिल सके। सैफई हवाई पट्टी को जन उपयोगी बनाकर उड़ानें शुरू कराई जाएंगी। ऐसा होने पर इटावा तथा आसपास के जिलों के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिले, इसके प्रयास किये जा रहे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे विधानसभा चुनाव से पहले चालू हो जाएगा, पचनदा परियोजना भी जल्द ही शुरू होगी। कहा जिले में अन्य विकास कार्य भी तेजी से चल रहे हैं।