{"_id":"61477d768ebc3e3ee67eb965","slug":"etawah-news-etawah-news-knp653179613","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आए 170 मरीज, 40 ने कराया वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आए 170 मरीज, 40 ने कराया वैक्सीनेशन
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में स्वास्थय शिविर में उपस्थित सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया व अन्य
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को एआरटीओ कार्यालय स्थित कांशीराम कालोनी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 170 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई, दवाएं भी दी गईं, जबकि 40 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
इससे पूर्व सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौराना भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। सांसद ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, पिछड़ों व दलितों के कल्याण के लिए समर्पित होकर काम किया। देश की तरक्की के लिए हर क्षेत्र में काम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकारें लोगों के दरवाजे पर पहुंच रही हैं। भाजपा गांव के सबसे कमजोर व्यक्ति के पास पहुंच रही है।
शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके शाहू, डॉ.नीलिमा राजपूत ने मरीजों को परीक्षण किया। जबकि एएनएम रक्षा ने वैक्सीनेशन किया। शिविर के जिला संयोजक डॉ. आशीष तिवारी व सह संयोजक डॉ. गिरधारी सोनी, मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर उपस्थित रहे। संचालन जितेंद्र गौड़ ने किया।