फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

बारिश के बाद तेज धूप निकलते ही कच्चा मकान ढहा

Sun, 19 Sep 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 20- ग्राम पंचायत पुंजा में मकान की छत गिरी - फोटो : ETAWAH
महेवा। बारिश के बाद तेज धूप निकलते ही कई जगह कच्चे मकान गिर गए। कई मकानों में दरारें आ गईं हैं। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेहंदीपुर के मजरा हनुमंतपुर में रविवार सुबह मजदूर का कच्चा मकान धूप निकलते ही भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में घर का सामान और अनाज दबकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

ग्राम निवासी अंकित दोहरे ने बताया कि रविवार की सुबह धूप निकलते ही उसका कच्चा मकान अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया। दबने से वह बाल-बाल बच गया। ग्राम प्रधान संजू कुमारी और क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी। जिलाधिकारी से आवास की मांग की है। ताखा ब्लॉक की पुन्जा ग्राम पंचायत में बारिश के कारण पांच मकानों की छत गिरी और सात मकानों में दरारें आईं।
विज्ञापन

ताखा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत पुंजा के गढ़िया ठाकुरान में प्रहलाद सिंह के कच्चे मकान की छत गिर गई। गांव के ही रजनी देवी का कच्चा मकान गिर गया। पुंजा में विनोद कुमार के मकान की छत गिर गई। गांव के ही गोविंद कठेरिया के कच्चे मकान की दीवारों में दरार पड़ गई। सलीम के मकान की दीवारों में दरारें पड़ी। गढ़िया दीक्षितान में राहुल कुमार के कच्चे कमरे की छत गिर गई। गांव के ही आदेश कुमार के कमरे की छत गिर गई। वहीं, गांव के राजेश, इकरार और बृजेश कुमार के मकान में दरारें पड़ी। वहीं, संतोषपुर पचार में पूरन सिंह के मकान में भी दरारें पड़ी। वहीं, नगला मिदद में उदयवीर सिंह के मकान में दरारें पड़ी। क्षेत्रीय लेखपाल उदय दोहरे ने ग्राम प्रधान अरुण कुमार के साथ सभी मकानों का मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed