फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

एसएसपी साहब पार्किंग है नहीं, पुलिस कर देती है वाहनों के चालान

Sun, 19 Sep 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटोसंख्या 05- पुलिस लाइन में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसएसपी डा ब्रजेश कुमार सिंह - फोटो : ETAWAH
इटावा। एसएसपी के साथ हुई व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में जाम और बाजारों में पार्किंग न होने का मुद्दा छाया रहा। व्यापारियों ने बताया कि साहब! कहीं भी पार्किंग सुविधा न होने से ग्राहक इधर-उधर वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। पुलिस वाहनों का चालान कर देती है। नतीजतन ग्राहक चालान के डर से बाजार आने से कतराते हैं। व्यापारियों ने एसएसपी से यातायात व्यवस्था में सुधार व पार्किंग व्यवस्था की मांग की। बैठक में प्रमुख मार्गों पर क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने आगामी त्यौहारों पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। त्यौहारों पर बाजारों में भीड़ की को देखते हुए पार्किंग का मुद्दा उठाया गया। व्यापारियों ने कहा पार्किंग की व्यवस्था है। व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए अलग से व्यापारी हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की मांग की गई। व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा का मामला उठाय। कहा कि महिलाओं पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की दो तीन घटनाएं हो चुकी है। पुलिस को विशेष कदम उठाये जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने प्रत्येक थानों में व्यापारियों की पुलिस के साथ मासिक बैठक की मांग रखी। सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने व्यापारियों को दुकान से बैंक आदि जगह नगदी लाने ले जाने के लिए पुलिस सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग रखी। एसएसपी ने सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनाये जाने का आश्वासन दिया। बैठक में बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी, बैठक में शिवकुमार, कामिल कुरैशी, सुभाष गुप्ता, गोरखनाथ वर्मा, रज्जन पोरवाल, रवि चक्रवर्ती, रिंकू यादव, जैनुल आब्दीन, अखिलेश गुप्ता, शिबू पोरवाल, विनोद सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू हो
सदर संरक्षक आकाशदीप जैन बेटू ने शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सराफा बाजार होमगंज, रामगंज, साबितगंज, तिकोनिया आदि प्रमुख बाजारों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग रखी। एसपी ग्रामीण ने कहा दो पहिया और चार पहिया वाहनों के ई-चालान व्यवस्था शहर में बढ़ते हुए ट्रैफिक को देखते हुए चालू रहेगी। उन्होंने लोगों को सुरक्षित जगह पार्किंग करने की सलाह दी। सड़क पर वाहनों की पार्किंग न करें जिससे यातायात सामान्य रूप से चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed