फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं

Wed, 15 Sep 2021 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
etawah news
भाजयुमो की बैठक में मौजूद विधायक सरिता भदौ रिया - फोटो : ETAWAH
इटावा। भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा गरीब, किसान और नौजवान की पार्टी है। हम सबका साथ सबका विकास करते हुए सभी का विश्वास जीतेंगे। वह सिंचाई विभाग के डाक बंगले में मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख अभिषेक मिश्रा ने नवनियुक्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि संगठित व अनुशासित युवा पीढ़ी भारत का मान सम्मान वैश्विक पटल पर बढ़ाएगी। साथ ही देश के समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सौरभ दीक्षित ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मोदी और योगी के सपनों को साकार करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने मंडल प्रभारियों की घोषणा की। संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री मोनू चौहान ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सौरभ भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध गुप्ता, कौशल चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, श्रेयस मिश्रा, प्रीति दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो के मंडल प्रभारी
नया शहर - सार्थक सक्सेना, पुराना शहर-मोनू चौहान, बढ़पुरा-अर्पित तिवारी, तरुण रंजन गुप्ता, बसरेहर प्रथम-दीपक राजपूत, सौरभ भदौरिया, इकदिल-योगेश गुप्ता, रजत शाक्य, जसवंत नगर प्रथम- अमित बरुआ, मृत्युंजय, जसवंत नगर द्वितीय- सचिन तिवारी, आकाश अवस्थी, बसरेहर द्वितीय-अभिषेक प्रजापति, श्रेयस मिश्रा, सैफई- अरविंद कश्यप, प्रीति दुबे, ताखा- उत्कर्ष मिश्रा, कुशल चौधरी, भरथना नगर-अनिरुद्ध चौहान, बंटू यादव, भरथना देहात- सुमेध अवस्थी, आकाश तिवारी, बकेवर-हर्षित त्रिपाठी, अभिनव चौहान, महेवा-तेजभान राजपूत, विवेक चौधरी संजू, चकरनगर-आशीष अवस्थी, अभिषेक तोमर, लखना-उपेंद्र गुर्जर व नीरज राजपूत।

भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी
जिलाध्यक्ष- संजू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष- अभिनव चौहान, मृत्युंजय शर्मा, आकाश अवस्थी, कुशल चौधरी, सौरभ भदौरिया, आकाश तिवारी। जिला महामंत्री-मोनू चौहान, रजत शाक्य, कोषाध्यक्ष -तरुण रंजन गुप्ता। जिला मंत्री- प्रीति दुबे, अभिषेक तोमर, नीरज राजपूत, अंकित सैनी, मंटू यादव, श्रेयस मिश्रा। जिला मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध गुप्ता व जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र चौहान बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed