फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

139 घंटे बाद फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर दौड़ीं मालगाड़ियां

Sun, 29 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक से पास होती मालगाड़ी - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर(इटावा)। आखिरकार 139 घंटे बाद फ्रेट कॉरिडोर रेलवे के डाउन ट्रैक पर रविवार की दोपहर करीब सवा एक बजे से मालगाड़ियों का संचालन शुरूहो गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम छह बजे ग्राम भारद्वाजपुरा के पास डाउन लाइन पर मालगाड़ी के 17 डिब्बे पलट गए थे। काफी दूर तक रेलवे लाइन उखड़ गई थी और पांच ओएचई लाइन के पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। ट्रैक को दुरुस्त करने में मंगलवार से लेकर रविवार की दोपहर तक जेसीबी, क्रेन और बड़ी संख्या में कर्मचारियों के कार्य करने और ट्रैक फिर से बिछाने के बाद ट्रैक बहाल हो सका।

रेलवे के सूत्रों की अनुसार अप और डाउन लाइन पर मालगाड़ियों का संचालन दोपहर 1 बजकर 13 मिनट पर शुरू हो गया था। सोमवार की शाम छह बजे फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर हादसा होने के बाद उखड़ी पटरियां दुबारा बिछाने के बाद पटरियों के ज्वाइंट जोड़े गए। रेल लाइन के नीचे टूटे व पुराने गार्डर हटाकर नए गार्डर डाले गए। इस कार्य में सिग्नल विभाग समेत कई सेक्शन के अधिकारी और कर्मचारी लगे रहे। क्षतिग्रस्त विद्युतीकरण कार्य दुरुस्त होने के बाद ट्रायल करने के बाद रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ियां दौड़ने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed