फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

गला घोटकर की गई थी प्रियंका की हत्या

Sun, 29 Aug 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
etawah news
मृतका प्रियंका की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के उमरई गांव में प्रियंका (17) की शनिवार को गला घोटकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। हत्यारोपी ने आत्महत्या दिखने के लिए प्रियंका के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था। पुलिस एक नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश कर रही है। उधर, ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

उमरई गांव निवासी अनिल राजपूत की पत्नी निर्मला देवी शनिवार शाम को छोटी बेटी काजल के साथ इटावा दवा लेने गई थी। अनिल किसी काम से इटगांव गए थे। घर में प्रियंका अकेली थी। अनिल का आरोप है कि पत्नी दवा लेकर देर शाम को घर लौटी तो अंदर से गांव के राजकुमार को तीन-चार साथियों के साथ भागते हुए देखा था। कमरे में बेटी प्रियंका का शव पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका था।
विज्ञापन

परिजनों ने राजकुमार व उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियंका की गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। आशंका है कि उसी के दुपट्टे से ही गला घोटा गया है। हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस आरोपी राजकुमार व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। नामजद समेत अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। परिजनों के मुताबिक मृतका अविवाहित थी, लेकिन जब वह फंदे पर लटकी थी तो उसकी मांग भरी हुई थी। आरोपी के पकड़े जाने पर हत्या, मांग पर सिंदूर समेत अन्य राज से पर्दा उठ सकेगा।

गांव में तैनात रहा चार थानों का फोर्स
उमरई गांव में प्रियंका की मौत के बाद बवाल की आशंका रविवार को वैदपुरा, सैफई, चौबिया व बसरेहर थाने का पुलिस बल तैनात रहा। सैफई सीओ साधू राम ने पीड़ित परिजनों समेत कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों के मुताबिक प्रियंका व राजकुमार में करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। अभी दो माह में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों मृतका का अंतिम संस्कार किया। सीओ ने बताया कि मामले के संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed