{"_id":"612bc4d48ebc3e79ed5f6aaa","slug":"etawah-news-etawah-news-knp649006823","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल एक सितंबर को सैफई आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल एक सितंबर को सैफई आएंगी
विज्ञापन
फोटो संख्या 27- ग्राम नगला सुभान में राज्यपाल के आगमन को लेकर होने लगी साफ सफाई
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सैफई में एक सितंबर को आएंगी। ब्लॉक क्षेत्र की किसी एक ग्राम पंचायत का निरीक्षण करेंगी। अधिकारियों ने दौरे को लेकर पंचायतों में साफ-सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
राज्यपाल का जनपद इटावा का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम आते ही अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में जाकर साफ-सफाई अभियान शुरू करा दिया है। एक सितंबर को सैफई विकास खंड सैफई के ग्राम नगला सुभान ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला समूह के उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर सकती हैं।
ग्राम पंचायत नगला सुभान में एसडीएम एनराम एवं तहसीलदार प्रभात राय, एडीओ पंचायत अनिल बाजपेई की टीम पहुंची। गांव में प्रधान सुनील ठाकुर को निर्देशित करके गांव में साफ-सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में चारों तरफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सामुदायिक शौचालय को भी दुरुस्त किया जा रहा है। प्रधान सुनील ठाकुर ने बताया कि गांव में राज्यपाल के आगमन को लेकर चारों तरफ सफाई कराई जा रही है।