इटावा। केके महाविद्यालय प्रबंध समिति ने पूर्व प्राचार्य डा.विद्याकांत तिवारी को महाविद्यालय का निदेशक नियुक्त किया है। प्रबंध समिति के मंत्री राकेश वर्मा ने बताया कि उनके अनुभव का लाभ महाविद्यालय परिवार को जरूर मिलेगा।
उनके मनोनयन पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, उपाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष ब्रज भूषण लाल वर्मा, उप मंत्री ओमकार नाथ वर्मा, सदस्य डा.श्रीकांत, सलिल वर्मा, प्राचार्य प्रो.अरुण वर्मा, डा.ओम कुमारी वर्मा, प्रो.अनिल यादव, डा.अंकुर वर्मा, प्रो. सुशील वर्मा, प्रो. एसएस यादव, बीएन मिश्रा, आशीष पटेल, मधुसूदन, अमन, अवनींद्र वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। (संवाद)