फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

दंपती को पीटकर बदमाश घर से लूट ले गए हजारों रुपये व जेवर

Sat, 07 Aug 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 32- घायल महिला - फोटो : ETAWAH
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक घर में घुस कर दंपती को मारपीट कर घर में लूटपाट की। इस दौरान महिला के पैर में कुल्हाड़ी मार दी और उसके पति को भी पीटा। बदमाशों ने इसके बाद पड़ोस के दो घरों में घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन गांव में चीख-पुकार मचने से वह असफल रहे और धान के खेत में टार्च व रस्सी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चमनपुरा गांव निवासी किसान भारत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को वह पत्नी सुषमा के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। छोटा बेटा अभिषेक कमरे में सो रहा था। बड़ा बेटा अंकित औरैया के एरवाकटरा निवासी मामा के घर में था। रात करीब दो बजे घर में दो बदमाश घुस आए। एक बदमाश का पैर पत्नी के चारपाई के पास रखे बर्तन में लगा, जिससे उसकी नींद खुली। पत्नी ने विरोध किया तो बदमाश ने पैर में कुल्हाड़ी से मारकर उसे घायल कर दिया, दूसरे ने पत्नी के कान के एक जोड़ी कुंडल लूट लिए। पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर वह उठे तो बदमाशों ने उसे पीटा। इसके बाद घर में रखे करीब दस हजार रुपये, सोने का हार, अंगूठी व डेढ़ किलो चांदी लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पड़ोसी बादाम सिंह समेत दो घरों में घुसकर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन भारत व उसकी पत्नी के चीख-पुकार मचाने पर बदमाश अफसल रहे। ग्रामीणों को एकत्र होता देख बदमाश मौके से भाग गए। ग्रामीणों को धान के खेत में एक टॉर्च व रस्सी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायल सुषमा व भारत सिंह को बसरेहर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से महिला को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक कुल्हाड़े के हमले की वजह से महिला का फैक्चर हो गया है। इसके बाद परिजनों महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में क्यों घुसे बदमाश नहीं बता सके घायल
बसरेहर थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि भारत सिंह तहरीर अभी नहीं दी है। जांच में पता चला कि दो लोग घर में घुसे और महिला पर हमला कर दिया। हालांकि घर में दो लोगों क्यों घुसे और उनका मकसद क्या था इसका जवाब वह नहीं दे सकें। बताया कि जांच की जा रही है।

कच्छा बनियान पहले थे दोनों बदमाश
घायल सुषमा के बेटे अंकित ने बताया कि वह औरैैया से अपने घर पहुंचा। अस्पताल में भर्ती मां के होश आने पर उसने घटना के बारे में जानकारी ली। तो मां ने बताया कि दो लोग घर में घुसे थे। तभी एक का पैर चारपाई के बगल में रखे बर्तन में पड़ा। बर्तन गिरने की आवाज सुनकर वह उठी तो देखा कि कच्छा-बनियान पहने दो लोग घर में मौजूद थे। कौन है पूछने पर एक ने कुल्हाड़ी से पैर में हमला कर दिया और घर में लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed