{"_id":"6108261a8ebc3e843c1fccbb","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6439262126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गोवंश की मौत के बाद गोशाला देखने पहुंचे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गोवंश की मौत के बाद गोशाला देखने पहुंचे सीडीओ
विज्ञापन
फोटो संख्या 20- जैनपुर चौबिया गोशाला का निरीक्षण करते प्रभारी सीडीओ दीनदयाल
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर ब्लाक की जैनपुर गोशाला में तीन गोवंश की मौत के बाद सोमवार को प्रभारी सीडीओ ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला कर्मियों को परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने व जलभराव नहीं होने देने के निर्देश दिए।
प्रभारी सीडीओ दीनदयाल ने गोशाला में गोवंशों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उनकी नियमित देखभाल करने की हिदायत दी। इसके बाद वह जिले की सबसे बड़ी गोशाला ग्राम पंचायत परौली रमायन के गांव नगला हरी में पहुंचे। जहां उन्हें बताया गया कि गोशाला में एक हजार गोवंश है। जिन्हें देखते हुए टिन शेड कम है। एक टिन शेड में करीब 50 गोवंश होने चाहिए। यहां 12 टिन शेड लगे हुए हैं। इस पर प्रभारी सीडीओ ने इनकी संख्या बढ़ाने की बात कही। इसके बाद वह ग्राम पंचायत अगुपुर गोपालपुर में बनी गोशाला में पहुंचे। जहां संचालक सौरव यादव ने उन्हें पूरी जानकारी दी। उन्होंने ग्राम प्रधान प्रीति कुमारी को गोशाला की साफ-सफाई के निर्देश दिए।
प्रभारी सीडीओ ने कहा कि बरसात के मौसम जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए पहले से इंतजाम कर लिया जाएं। ग्राम प्रधान ने सीडीओ से भूसा गोदाम का भुगतान न होने की शिकायत की। निरीक्षण के समय एडीओ पंचायत गुरु प्रसाद, सचिव राधेश्याम मौजूद रहे।