फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

हाईस्कूल-इंटर के नतीजे घोषित, छात्र-छात्राओं ने जताई खुशी

Sat, 31 Jul 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 36- ग्रीन वैली स्कूल की हाईस्कूल की छात्रा अंशिका तिवारी को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : ETAWAH
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार दोपहर बाद घोषित कर दिया गया। बिना परीक्षा दिए घोषित किए गए इस परिणाम से ज्यादातर छात्र छात्राओं में खुशी है। छात्र परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाते रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 21632 परीक्षार्थी और हाईस्कूल की परीक्षा में 24595 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल मिलाकर 46227 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा दी, जो सभी पास हो गए।
विज्ञापन

शिवाजी में इंटर में शिवांगी दसवीं में विकास प्रथम
शिवाजी शिक्षा निकेतन का परीक्षा परिणाम उम्दा रहा है। प्रधानाचार्य सुदामा लाल ने बताया कि इंटर में शिवांगी ने 88.2 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रथम स्थान पाया है। जबकि कंचन गोयल ने 87.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा प्रशांत कुमार ने 85.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पाया है। इसके साथ ही राधिका सिंह ने 84 तथा रिया ने 83.8 अंक हासिल किए। यहां हाई स्कूल की परीक्षा में 93.83 प्रतिशत अंक पाकर विकास प्रथम स्थान पर रहे। नंदिनी 93.60 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के सूर्यकांत पांडे, अभिषेक गोयल तथा अर्पिता ने 93.6, अंशु दीक्षित, मुस्कान महेश्वरी ने 92.83 तथा आदित्य ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के प्रबंधक पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव तथा उप प्रबंधक विनीत यादव ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन

भरथना के बसंत वैली में इंटर में नैना दसवीं में विवेक रहे अव्वल
भरथना संवाद न्यूज के अनुसार बसंत वैली पब्लिक स्कूल में कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक नंबर हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह ने बताया कि इंटर में नैना दुबे ने प्रथम स्थान पाया है। तेजू राजावत ने 90.8, प्रांजल शर्मा ने 90.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाई स्कूल में विवेक यादव ने 94, नितिन यादव ने 93.8 तथा सौम्या मिश्रा ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय निदेशक रामनरेश सिंह यादव ने छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनु और दीक्षा सिंह रहीं अव्वल
सरस्वती इंटर कॉलेज मोतीझील में इंटरमीडिएट में 84 प्रतिशत अंक पाकर अनु सिंह और हाईस्कूल में 91.6 प्रतिशत अंक पाकर युवराज श्रीवास्तव अव्वल रहे। आरएसएस के विभाग कार्यवाह प्रो.प्रदीप भदौरिया, प्रधानाचार्य भारत सिंह ने सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां इंटर में दीक्षा सिंह ने 83.6, अभिषेक जैन ने 83.4, अमन दुुबे ने 82.6, प्रतिष्ठा जैन ने 81.4, साक्षी चतुर्वेदी 81.4 प्रतिशत अंक लेकर सफलता हासिल की। हाईस्कूल में भूमि यादव 90.3, सृष्टि यादव 89.5, रंजू पटेल ने 88.8, कीर्ति साधिका ने 88.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
राहुल और शिवानी ने पाया पहला स्थान
बसरेहर संवाद न्यूज के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर बसरेहर में हाईस्कूल के 98 छात्रों में सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए। जिसमें राहुल ने 89.5 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान, अहम ने 88.83 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय एवं कशिश ने 88 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में 135 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। विद्यालय में शिवानी ने 85.6 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं शनि खान ने 82.4 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान और दिव्यांशी ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक अनिल पोरवाल एवं प्रधानाचार्य प्रभु दयाल ने छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अनन्या और हरिओम ने मारी बाजी
लवेदी संवाद न्यूज के अनुसार लखना स्थित रॉयल हैप्पी किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक प्रकाश सोनी ने बताया कि इंटरमीडिएट में अन्नया कुशवाहा ने 87 प्रतिशत, आरुषि त्रिपाठी ने 85.8, अपूर्वा दीक्षित ने 84.4, कृष्ण यादव ने 82.8, रामचंद्र चौहान ने 80.2 और हाईस्कूल में हरिओम पाल ने 90.83, तान्या चौहान ने 90.5, अयान खां ने 90, लक्ष्मी भदौरिया ने 90, गार्गी दीक्षित न े89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य वी लक्ष्मी, शिक्षक अकील रजा, प्रहलाद सिंह, स्वदेश कुमार, रीता चौहान ने भी बच्चों को बधाई दी। चकरनगर की अंशिका तिवारी ने हाईस्कूल में 89.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कस्बा निवासी राघव तिवारी की पुत्री ग्रीन वैली इंटर कॉलेज लखना की छात्रा है।

इटावा पब्लिक इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षाफल
भरथना चौराहे के निकट इटावा पब्लिक इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षाफल रहा। कक्षा 12 में राधिका यादव ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 में दिव्यांशी कश्यप ने 88.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कालेज टॉप किया। अच्छे अंक प्राप्त करने वालों में अनुपम पाल, कीर्ति दिया, माथुर, प्रियंका शर्मा, महक गुप्ता, आकांक्षा शाक्य, छवि शाक्य, कुनाल यादव, गौरव शर्मा, प्रत्यांशु यादव, तृप्ति राजावत, सोनाली शाक्य, क्षमा गुप्ता, अंजलि प्रजापति शामिल हैं। कालेज के निदेशक/प्रिंसिपल विवेक यादव ने सभी बच्चों को बधाई दी। प्रबंधक नौरतन सिंह यादव ने बच्चों को आगे अच्छी मेहनत करने के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed