{"_id":"6102e02e8ebc3e67000906bf","slug":"etawah-news-etawah-news-knp643147655","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लाख से लगा सोलर सिस्टम खराब मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लाख से लगा सोलर सिस्टम खराब मिला
विज्ञापन
फोटो संख्या 01- ताखा कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते बीईओ उपेंद्र कुमार
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी ताखा के निरीक्षण में अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। यहां दो साल से 9 लाख की लागत का सोलर सिस्टम खराब मिला है। स्वच्छ पानी के लिए आरओ सिस्टम भी खराब मिला। विद्यालय की रंगाई पुताई भी नहीं मिली। विद्यालय भवन में जगह जगह से पानी रिसने से कमरों में भर रहा पानी।
खंड शिक्षा अधिकारी ताखा उपेंद्र कुमार भारती ने कस्बा ऊसराहार स्थिति कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का गुरुवार को निरीक्षण किया। विद्यालय में रंगाई पुताई नहीं मिलने पर वार्डन रजनी से जवाब तलब किया।
वहीं नेडा का विद्यालय में लगाया गया सोलर सिस्टम दो साल से खराब मिला। शिक्षिकाओं ने भवन में कई स्थानों से पानी रिसने से कमरों में पानी भरने की शिकायत की। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जलनिकासी का इंतजाम न होने से विद्यालय प्रांगण और भवन के किनारों पर पानी भरने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विद्यालयों में लग रही टाइल्स, यहां स्थिति बदहाल
जहां एक तरफ कायाकल्प योजना में प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए टाइल्स लगाए गए हैं। वहीं शासन की प्राथमिकता में शामिल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पुराने भवन में कहीं भी टाइल्स नहीं लगाए गए हैं यहां तक कि रसोईघर और कार्यालय में भी फर्श जगह जगह उखड़ा है।