{"_id":"6102de158ebc3e5878411f8a","slug":"etawah-news-etawah-news-knp643145242","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज नहीं चुका सका तो नहर में छलांग लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज नहीं चुका सका तो नहर में छलांग लगा दी जान
विज्ञापन
फोटोसंख्या 34- नहर के किनारे परिजनों से पूंछताछ करते सीओ सैफई साधू राम
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। मां के इलाज के लिए लिया कर्ज न चुका पाने पर युवक ने वैदपुरा थाना क्षेत्र के विचपुरी खेड़ा से गुजरी भोगनीपुर नहर में बुधवार शाम छलांग लगा दी। पीएसी की फ्लट टीम व निजी गोताखोर नहर में उसकी तलाश करते रहे। करीब 24 घंटे बाद घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर बृहस्पतिवार को उसका शव ढूंढ निकाला।
इटावा शहर कोतवाली क्षेत्र के लोधी मोहल्ला निवासी संजू सिंह की मां चंद्रवती को दो साल पहले कैंसर हो गया था। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला हरी सिंह गांव निवासी फूफा पंचम सिंह ने बताया कि संजू ने मां के इलाज के लिए गांव के ही एक व्यक्ति से 1.35 लाख रुपये कर्ज लिया था।
इसके बदले उसने मकान गिरवी रखा था। संजू ने मां का इलाज कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बचा सका था। करीब एक साल पहले चंद्रवती की मौत हो गई थी। दो महीने पहले संजू के एक भाई की भी बीमारी से मौत हो गई। मां व भाई की मौत के बाद संजू तनाव में रहने लगा था। भाई की मौत के बाद वह मानसिक रूप से बीमार दूसरे भाई के साथ नगला हरी गांव में फूफा के घर में रहने के लिए आ गया था।
विज्ञापन
इधर, मकान गिरवी रखकर लिए गए कर्ज को वह नहीं चुका पा रहा था। उसे घर छिनने का डर उसे सता रहा था। इसे लेकर उसका तनाव और बढ़ गया था। बुधवार सुबह संजू अपना मकान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका अता-पता नहीं था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा, तो रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
बकौल पंचम लाल बृहस्पतिवार को वह फिर संजू की खोजने के लिए निकले। इस दौरान विचपुरी खेड़ा से गुजरी भोगनीपुर नहर के पास भीड़ लगी देख वह रुक गए। पूछने पर लोगों ने बताया कि बुधवार शाम एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। अभी तक उसका पता नहीं चला है। युवक के कपड़े व चप्पलें पुलिस थाने ले गई है। उसने थाने पहुंचकर कपड़ों से नहर में कूदने वाले युवक की पहचान संजू के रूप में की।
थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे ने बताया कि संजू की तलाश में एटा की 43वीं वाहिनी पीएसी की फ्लट टीम व प्राइवेट गोताखोरों को लगाया गया था। बृहस्पतिवार देर शाम संजू का शव घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में दतावली नहर पुलिया के पास पानी में उतराता मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।