{"_id":"60c104138ebc3e8998574a25","slug":"etawah-news-etawah-news-knp633201711","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने के मामले में अब तक सात अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारने के मामले में अब तक सात अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
सैफई। भाऊपुर में प्रधानी की रंजिश में गोली मारने के मामले में अब तक सात अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
थाना इलाके के मौजा रनुआं के गांव भाऊपुर में 16 मई को प्रधानी की रंजिश में अनुसूचित जाति के इंद्रपाल कठेरिया को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसका इलाज मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में चल रहा है। इस मामले में सैफई थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की जांच सीओ सैफई कर रहे हैं। मुख्य आरोपी ने न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर दिया था। विवेचना के आधार पर प्रकाश में आए 12 में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बुधवार को एक और अभियुक्त विनय रतन निवासी भाऊपुर को गींजा रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने बताया कि 12 लोगों में से मुख्य आरोपी सहित 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभी जो फरार चल रहे हैं, उन्हें अतिशीघ्र कर जेल भेजा जाएगा।