फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

बाइक से घर आ रहे सिक्योरिटी गार्ड की सड़क हादसे में मौत

Wed, 09 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
etawah news
बकेवर। मंगलवार की रात किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। रात को वह मोटरसाइकिल से चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने गांव आ रहा था। तभी उसके साथ यह हादसा हो गया पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को फोन से सूचना भेज दी है। वह पनकी की एक खाद कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड पद पर तैनात था।
विज्ञापन

ग्राम महानेपुर थाना इकदिल निवासी पिता कौशल किशोर ने बताया कि उनका पुत्र हरिशंकर (28) गुजरात के बड़ोदरा में एक खाद कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। उसने एक हफ्ते पहले ही गुजरात से कानपुर ट्रांसफर कराया था। 9 जून को चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कानपुर से चला था। बीच रास्ते में दुर्घटना हो गई। युवक ने हेलमेट पहन रखा था। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बड़े भाई ने रात में जाने से रोका था
बकेवर। बड़े भाई गौरीशंकर के रोकने के बाद भी वह बिना बताए उनकी मोटरसाइकिल लेकर चला आया। बड़ा भाई गौरीशंकर भी कानपुर में ही रहता है। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए उसने बड़े भाई से मंगलवार को शाम को चलने की जिद की थी। इस पर उसके बड़े भाई ने बुधवार सुबह साथ में चलने के लिए कहा। हरिशंकर के पांच साल की बेटी लिविंसी और तीन साल का बेटा अर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed