फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

वैक्सीनेशन कराने के लिए महिलाओं में दिखा उत्साह

Wed, 09 Jun 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद लोग कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। युवाओं और महिलाओं में भी खासा उत्साह है। बात महिला स्पेशल बूथों की करें तो जिला पुरुष अस्पताल के महिला बूथ पर 50 महिलाओं ने वैक्सीनेशन कराया। जबकि सबसे ज्यादा 87 टीका 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों ने लगवाए। 45 साल से ऊपर के 40 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

रेडक्रास भवन में महिला स्पेशल बूथ में 60 महिलाओं एवं अभिभावक बूथ में 54 लोगों ने टीकाकरण कराया। रेडक्रास सोसाइटी के सचिव हरीशंकर पटेल ने बताया महिला स्पेशल बूथ में 60, अभिभावक बूथ में 20 महिलाओं एवं 34 पुरुष समेत 54 अभिभावकों को कोविशील्ड लगायी गई। वैक्सीनेशन कराने वालों को मास्क दिया गया।
विज्ञापन

बूथ को संचालित करने में मेडिकल केयर यूनिट के अधीक्षक डा. सुनील यादव, वीरेंद्र, रेडक्रास के हैल्थ कोऑर्डिनेटर एचआर मित्तल, स्पेशल एसोसिएट सदस्य राजेश वर्मा, समाज उत्थान समिति के विकास कुमार, चित्रा परिहार, हिन्दू वाहिनी के उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, संयोजक सुनील चौहान, धनश्याम भदौरिया ने सराहनीय भूमिका प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने लगवाई वैक्सीन
भरथना। उपजिलाधिकारी हेम सिंह ने बुधवार को अधिवक्ताओं के लिए तहसील कार्यालय में लगाए टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया। सबसे पहले बार एसोसिएशन भरथना के अध्यक्ष महावीर सिंह यादव ने वैक्सीन लगवाई। इसके बाद अन्य अधिवक्ताओं ने वैक्सीन का पहला डोज लिया।
इस दौरान तहसीलदार भरथना हरिश्चंद्र, नायब तहसीलदार विशाल सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा.अमित दीक्षित, अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल, अधिवक्ता पंकज यादव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, आरके बाबू, वीरेंद्र यादव, तहसील कर्मचारी विनोद कुमार, लेखपाल संजय कुमार, राहुल चौबे, अर्जुन सिंह चौहान, पालिका कर्मचारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद भरथना कार्यालय में लगे केंद्र में 100 लोगों का टीकाकरण किया रगया।

12 केंद्रों पर 267 ने लगवाया टीका
महेवा। सीएचसी महेवा के अंतर्गत मंगलवार को 12 स्थानों पर वैक्सीनेशन किया गया, जिसमें 267 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अधीक्षक डा. गौरव त्रिपाठी ने बताया पुरावली में 52, नगला कले में 11, महिपालपुर में 22, धर्मशाला में10, बाईपास लखना में 21, मानपुरा शाला में 40, सरायमिट्ठे में 70, पुठिया में 11, महेवा में 20, अहेरीपुर में 10 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। लेकिन ग्राम करोधी व बिरहाई में काफी समझाने के बावजूद किसी भी व्यक्ति ने वैक्सीन नहीं लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed