{"_id":"613b87e88ebc3e22700399fd","slug":"etawah-news-disturbed-student-committed-suicide-due-to-police-notice-etawah-news-knp6513766199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बनाया गुंडा तो छात्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बनाया गुंडा तो छात्र ने दी जान
विज्ञापन
मृतक मनोज की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
इटावा। बसरेहर पुलिस ने नगला टीकुर गांव के पुलिस के गुंडा एक्ट के नोटिस से परेशान छात्र ने शुक्रवार सुबह जामुन के पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी।
तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस का जारी नोटिस बरामद हुआ। तो ग्रामीणों ने उत्तेजित होकर इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत करा शव पोस्टमार्टम को भेजा।
बसरेहर के नगला टीकुर गांव निवासी मनोज उर्फ कल्लू (25) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके घर में मां मुन्नी देवी, छोटा भाई अंशूल व शादीशुदा बहन बबली है।
विज्ञापन
ताऊ के बेटे अश्वनी कुमार ने बताया कि करीब चार माह पहले जमीन के विवाद में मनोज का चाचा सर्वेश से झगड़ा हो गया था। जिसमें पुलिस ने मनोज व उसके पिता मान सिंह पर 151 की कार्रवाई की थी।
इसके दो माह बाद पुलिस ने मनोज पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। करीब 25 दिन पहले ही उसे जमानत मिली थी। पुलिस की इस कार्रवाई से वह काफी परेशान था।
गुरुवार सुबह वह गांव में अपने मौसा के स्कूल में बच्चों को छोड़कर घर आया। इसके बाद वह खेत में जाने की बात कह घर से निकला था। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर जामुन के पेड़ से उसने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गांव की महिलाओं ने खेतों में जाते समय मनोज का शव लटका देख सूचना परिजनों को दी। सूचना पर सीओ सैफई साधुराम व बसरेहर थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
शव को पेड़ से नीचे उतारते समय परिजन पुलिस से भिड़ गए और इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। सीओ ने परिजनों को काफी समझाकर शांत कराया।
पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से मिनी गुंडा एक्ट का नोटिस, वकील का नंबर समेत अन्य कागजात बरामद हुए। सीओ सैफई साधुराम ने बताया कि कुछ माह पहले जमीन के विवाद में झगड़ा होने पर सर्वेश की तरफ से मानसिंह व उसके बेटे मनोज पर एनसीआर दर्ज कराई गई थी।
इस पर पुलिस ने 151 की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मनोज पर 110 जी की कार्रवाई की। पुलिस कर्मी को जांच के बाद कार्रवाई करनी चाहिए थी।
मनोज बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। शायद उसके पिता मान सिंह पर भी मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इटावा-बरेली हाइवे पर जाम लगाने से मना करते पुलिस कर्मी- फोटो : ETAWAH