फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,dies,suspcious circumstance,two sister,hit by train

संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर दो बहनों की मौत

Tue, 01 Jun 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
etawah news,dies,suspcious circumstance,two sister,hit by train
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला बनी हरदू गांव से सोमवार की रात लापता हुई दो बहनों की संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों के शव मंगलवार सुबह फर्रुखाबाद फाटक के पास पूर्वी केबिन के सामने मिले।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शवों की पहचान अपनी बेटियों के रूप में की। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगला बनी हरदू गांव निवासी किसान अशोक बाथम की भतीजी खुशबू की रविवार को शादी थी। सोमवार को खुशबू की बरात विदा हुई थी। शादी में शामिल होने के लिए अशोक व उनका परिवार भी राकेश के यहां गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद अशोक परिवार के साथ अपने घर लौट आए थे। अशोक ने बताया कि रात करीब आठ बजे उनकी बेटियां नैंसी (18) व दीक्षा (15) शौच के लिए खेतों पर जाने की बात कहकर घर से निकलीं थीं।
इसके बाद दोनों बहनें घर नहीं लौटी। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह अशोक ने बेटियों के लापता होने की सूचना चौबिया थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
इस बीच थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों के ट्रेन से कटे शव इटावा शहर में फर्रुखाबाद फाटक के पास मिलने की सूचना परिजनों को दी। परिजन फौरन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान नैंसी व दीक्षा के रूप में की।

राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटियां कभी इटावा नहीं गई। ऐसे में वह कैसे वहां पहुंची. इसमें किसी की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed