फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

छुट्ट गोवंश से बचने में खड्ढ में पलटी अलीगढ़ आरटीओ की ककार

Mon, 09 Mar 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
etawah news crime
इटावा/भरथना। भांजी के यहां शादी समारोह से परिवार के साथ लौट रहे अलीगढ़ आरटीओ की कार चितभवन के पास छुट्टा गोवंश से बचने में खड्ड में पलट गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने परिवार को दूसरी गाड़ी से रवाना कर दिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ के आरटीओ फरिउद्दीन अपने परिवार के साथ अपनी भांजी के यहां शादी में शामिल होने के लिए रविवार को पेट्रोल पंप स्वामी हाजी नूरुल मूसानी के यहां भरथना आए थे। शादी में शामिल होने के बाद रात को वे लौट रहे थे। कार को चालक अवनीश यादव चला रहा था। जब कार भरथना रोड पर चितभवन नहर पुल के पास पहुंची तभी अचानक कार के सामने एक छुट्टा गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में कार में सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में बैठे लोगों को निकाला। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को बाहर निकलवाया और दूसरी गाड़ी मंगवाकर आरटीओ को परिवार के साथ अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक इकदिल समीर सिंह ने बताया कि कार सवार लोगों को मामूली खरोचे आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed