फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

वसूली के आरोप में सिपाही सहित पांच गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime
थाना पुलिस की गिरफ्त में काले रंग का ट्रैक सूट पहने बीच में खड़ा सिपाही पुष्पेंद्र और चश्मा लगाए ? - फोटो : ETAWHA
बकेवर (इटावा)। टैंकर चालक से चार लाख रुपये की अवैध वसूली करने वाले एक सिपाही सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.40 लाख की नगदी, दो कार, तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। इन लोगों ने चालक को अवैध परिवहन के नाम पर डराया धमकाया था और रुपये ऐंठ लिए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही ने बताया कि सुभाष खन्ना ने थाना में 7 मार्च शनिवार को मामला दर्ज कराया था कि 28 जनवरी को आगरा कानपुर हाईवे पर श्रीकृष्णा ढाबा के पास खड़े उसके टैंकर चालक अनिल कुमार से कुछ लोगों ने डरा धमका कर चार लाख रुपये ऐंठ लिए थे।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर एसओजी प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव, सर्विलांस प्रभारी वीके सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही मामले की छानबीन कर रहे थे। रविवार को हाईवे पर भरथना-बकेवर ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रुपये ऐंठने वाले लोग एक कार से इटावा से लुधियानी होकर निवाड़ीकला की ओर जाएंगे। इसके बाद इटावा की ओर से एक सफेद रंग की कार आई। संदिग्ध दिखने पर उसे रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार में मौजूद लोगों से पूछताछ की। जिसमें डरा धमका कर रुपये वसूलने की बात खुली। पुलिस ने बकेवर थाना के निवाड़ीकला गांव निवासी कृष्ण प्रताप सिंह चौहान पुत्र विनोद सिंह चौहान, उसके भाई दीपू सिंह चौहान व आकाश उर्फ जितेंद्र चौहान के साथ इसी गांव के अंकितबाबू दिवाकर पुत्र सर्वेश कुमार, कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ढकवन गांव निवासी सिपाही पुष्पेंद्र कुमार यादव पुत्र स्व हरीशचंद्र को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उनके पास व निशानदेही पर एक लाख 40 हजार रुपये, तीन मोबाइल, हुंडई एक्सेंट व स्विफ्ट डिजायर कारें और एक प्रेस आईकार्ड बरामद हुआ।
थाना प्रभारी ने बताया कि कृष्ण प्रताप सिंह ने अपने साथियों के साथ टैंकर चालक को अवैध रूप से माल परिवहन के संबंध में पुलिस को सूचना देने और धमकी दी थी। चालक को डरा धमकाकर चार लाख रुपये वसूल किए थे।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वर्तमान में इकदिल थाने में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र कुमार यादव भी इस मामले में शामिल था। पुष्पेंद्र इससे पहले बकेवर थाने में भी तैनात रहा है। वसूली गई रकम से आरोपियों ने स्विफ्ट कार खरीद ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed