फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंसी लगाकर जान दी

Sat, 07 Mar 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime
इटावा। पति से फोन पर हुए विवाद के बाद दो बच्चों की मां ने गुरुवार की दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ग्राम मडैंया मल्लाहन अंदावा में भारती निषाद (30) पत्नी वीर सिंह अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। वीर सिंह मुबंई में प्राइवेट नौकरी करता है। पड़ोस के लोगों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर पति का फोन आया था। किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। इससे वह काफी क्षुब्ध थी। भारती ने बच्चों को पैसा देकर सामान खरीदने के लिए दुकान पर भेज दिया। फिर कमरे में छत की कुंडी में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर किसी काम से उसका देवर भीम कमरे में गया तो उसे फंदे में लटका देखकर शोर मचाया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। सीओ भरथना आलोक प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक वचन सिंह व लखना चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed