फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

इटावा: डाबर के नकली केश तेल कारखाने का भंडाफोड़भंडाफोड़

Fri, 06 Mar 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime
भरथना चौराहा स्थित एक घर से बरामद डाबर आंवला केश तेल की नकली शीशियां और रैपर - फोटो : ETAWHA
इटावा। डाबर कंपनी के नकली केश तेल बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दंपति को गिरफ्तार कर लिया। छापे की कार्रवाई भरथना चौराहे के पास एक मकान में की गई। पुलिस ने यहां से सैकड़ों की संख्या में तेल से भरी और खाली शीशियां व रैपर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नामी डाबर कंपनी की ओर से प्रशासन को सूचना दी गई थी कि शहर में उनके ब्रांड नाम का नकली केश तेल बनाकर बेचा जा रहा है। इसके बाद बृहस्पतिवार को कंपनी की लीगल सेल टीम मुंबई से यहां पहुंची। टीम में शामिल रवि पांडेय के साथ एसडीएम सदर सिद्धार्थ व सीओ सिटी वैभव पांडेय ने भरथना चौराहे के पास मकान में छापा मारा। अधिकारियों को इस घर में प्लास्टिक के बोरों में रखी सैकड़ों शीशियां मिलीं। ये तमाम शीशियां केश तेल से भरी हुई थीं। खाली शीशियों पर भी डाबर आंवला केश तेल का रैपर लगा था। काफी संख्या में रैपर भी बरामद हुए। मौके पर मिले अशोक नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद शहजाद व उसकी पत्नी रुखसाना मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद नकली माल फ्रेंड्स कालोनी थाने लाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सिद्धार्थ एवं सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि कंपनी की ओर से दर्ज कराई जा रही रिपोर्ट के आधार पर पकड़े गए दंपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed