{"_id":"5e5ff96f8ebc3eeb6e13a939","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp5486131173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित राजमिस्त्री ने यमुना पुल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ित राजमिस्त्री ने यमुना पुल से कूदकर दी जान
विज्ञापन
इटावा। कैंसर पीड़ित राजमिस्त्री ने बुधवार शाम यमुना नदी पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक का उसकी पत्नी से शादी के करीब दो महीने बाद ही तलाक हो गया था।
कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद मोहल्ला निवासी हसन अली (40) पुत्र रफीक अली ने जिंदगी से ऊबकर खुदकुशी कर ली। हसन अपने भाई पप्पू के साथ घर पर रहता था। करीब दस साल पहले हसन की शादी हुई थी और दो महीने बाद ही पत्नी से तलाक हो गया था। 8-10 महीने पहले उसे कैंसर होने की जानकारी हुई। तब से उसकी तबीयत खराब रहने लगी। हसन ने राजमिस्त्री का काम भी छोड़ दिया था और घर पर रहने लगा था। भाई पप्पू उसकी देखभाल कर रहा था। भाई पप्पू ने बताया कि कैंसर की बीमारी होने से वह पहले भी आत्महत्या करने की बात कह चुके थे। लेकिन वह उन्हें समझाता रहता था। बुधवार को वह किसी तरह घर से निकल गए और खुदकुशी कर ली। शहर से सटे यमुना नदी के पुल से बुधवार शाम करीब छह बजे कुछ राहगीरों ने एक व्यक्ति को छलांग लगाते देखा।
सूचना पर कोतवाली निरीक्षक रमेश सिंह, उप निरीक्षक नीरज शर्मा, प्रमोद कुमार व यशोदारानी मौके पर पहुंचे। आननफानन में गोताखोर बुलाए गए और व्यक्ति की खोजबीन की गई। कड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उप निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि परिजनों ने बताया कि मृतक कैंसर से पीड़ित था और उसकी पत्नी भी छोड़कर जा चुकी थी।