{"_id":"5e5e99c88ebc3eeadb33af60","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp548387755","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो में यात्रा के दौरान बैग से महिला के जेबरात पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो में यात्रा के दौरान बैग से महिला के जेबरात पार
विज्ञापन
इटावा। भरथना से आटो में बैठकर बेटी के साथ लखना आ रही महिला के बैग से दो लाख से अधिक के जेवरात पार हो गए। पुलिस ने उसे थाना से टरका दिया। महिला ने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।
कस्बा लखना निवासी मीरा देवी पत्नी विश्वजीत शर्मा अपनी पुत्री कंचन के साथ भरथना से लखना आने के लिए पाली बंबा से ऑटो में बैठी थी। उनके पास बैग था जो ऑटो वाले ने ऊपर रखवा दिया। लखना उतर कर घर जाकर जब उसने बैग खोला तो उसमें जेवरात नहीं मिले। जेवरात पार हो जाने की जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए।
महिला मीरा देवी ने बताया कि उनके पति गुजरात के अहमदाबाद में पीडब्लूडी विभाग में कार्यरत हैं। वह महिला सपरिवार अहमदाबाद में रहती आई है। 29 फरवरी को वह लखना से अपने मायके भरथना के जाहरपुरा गांव में जाने को गई थी। मायके से ही परिवार वालों के साथ अहमदाबाद निकलने को ही निकली थी। बाद में लखना के इंदिरा कालोनी में रहने वाले महिला के ससुर की अचानक तबीयत खराब होने से महिला लखना लौट रही थी। भरथना से लखना के बीच से सवारी के रूप में बैठे कुछ लोगों ने महिला के बैग से करीब दो लाख से अधिक के जेबरात पार कर दिए। इसमें सोने की जंजीर झुमकी, 3 अंगूठी, वाला, मंगलसूत्र, चांदी के भी काफी जेवरात थे। कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई सुरेशचंद्र ने उन्होंने बताया कि घटना उनके थाना क्षेत्र की नहीं है। महिला भरथना आटो से बैठी थी। भरथना थाना क्षेत्र का मामला है।
विज्ञापन
वही महिला व उसके परिजन अब मामले को एसएसपी इटावा के पास घटना की शिकायत लेकर गए हैं।