{"_id":"5e5e98738ebc3ef40403d4af","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp548385620","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ओवरटेक करने में ट्रक से टकराई स्लीपर बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ओवरटेक करने में ट्रक से टकराई स्लीपर बस
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली से कानपुर की जा रही स्लीपर बस मंगलवार तड़के आईटीआई चौराहे के आगे आगरा-लखनऊ हाईवे पर ट्रक में जा घुसी। ओवरटेक करने से हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने तत्काल आग बुझा दी। हादसे में 8 लोग घायल हुए। इनमें से छह लोग इलाज के बाद घर चले गए। दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
एक ट्रैवल एजेंसी की स्लीपर बस सोमवार की शाम दिल्ली से सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी। बस में 50 के आसपास सवारियां थी। मंगलवार तड़के करीब चार बजे बस आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही थी। तभी आईटीआई चौराहा ओवरब्रिज के पास आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय बस ट्रक में जा घुसी।
सुबह के वक्त बस की सवारियां सोई हुई थीं। अचानक हादसे होने से चीख पुकार मच गई। बस में शार्ट-सर्किट होने से आग लग गई। यात्री सहम गए और चीखने चिल्लाने लगे। आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी के एसआई विनोद कुमार, अनिल कुमार आदि पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 108 एंबुलेंस से आठ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद छह लोग अपने घर चले गए। मध्यप्रदेश के बौनापुरा भिंड के अनंतराम व रानीपुरा गांव के कल्लू को भर्ती किया गया है। अन्य यात्रियों को भी पुलिस ने दूसरे वाहनों से उनके गतंव्य तक भेजा।
हादसे में ये लोग हुए घायल
विनोद पुत्र विजय बहादुर (48) निवासी खेताननगर गाजियाबाद।
अनन्तराम पुत्र कल्लू (80) निवासी बौनापुरा भिंड, मध्य प्रदेश।
धर्मवीर पुत्र रामनरेश (35) निवासी गिरधारीपुरा, भरथना इटावा।
अभिषेक पुत्र रामनरेश (25) निवासी गिरधारीपुरा, भरथना इटावा।
मयंक पुत्र राजेश (20) निवासी पक्का तालाब, इटावा।
कल्लू पुत्र राजेश (22) निवासी रानीपुरा थाना फूप मध्य प्रदेश।