फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

दो परिवारों में चले लाठी डंडे, दो घायल

Tue, 03 Mar 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
etawah news crime
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा अहेरीपुर में सोमवार की देर शाम दो परिवारों में जमीन के विवाद को लेकर लाठी डंडे चले। इसमें दो लोग लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन

अहेरीपुर निवासी पिंटू व जितेंद्र कुमार में जमीन को लेकर पहले विवाद चलता रहा। बाद में दोनों पक्षों में जगह को लेकर आपस में समझौता हो गया। इसके बावजूद भी यह दोनों पक्ष आए दिन एक दूसरे को आपस में गाली गलौज करते रहते हैं। सोमवार की देर शाम दोनों परिवारों में आपस में फिर गालीगलौज होने लगी।
विज्ञापन

इस पर दोनों पक्षों के समर्थक हाथों में लाठी डंडो से लैस होकर आमने-सामने होकर एक दूसरे को आपस में गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे।
चौकी प्रभारी अहेरीपुर हरि गोविंद वर्मा सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे पिंटू, अतुल कुमार, सुबोध कुमार पुत्रगण राम सेवक जबकि दूसरे पक्ष जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार पुत्रगण इंदल सिंह निवासीगण अहेरीपुर के अलावा पुष्पेंद्र कुमार पुत्र राम स्वरूप निवासी ग्राम जगमोहनपुर थाना बकेवर इटावा को मौके से गिरफ्तार किया। झगड़े में सुबोध कुमार व पुष्पेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed