फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

किसान घर की कुंडी तोड़कर जेवर, नगदी चुराए

Fri, 21 Feb 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime
इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र के मुन्नी का अड्डा मोहल्ला में एक किसान के बंद घर में घुसकर चोर करीब तीन लाख का जेवर व नगदी ले गए। चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर दाखिल हुए। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी ने कटी हुई कुंडी देखकर मकान मालिक को सूचना दी। थाना पुलिस ने चोरी होने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बलरई थाना क्षेत्र के नगलातौर गांव निवासी किसान राजीव पाठक ने करीब सात साल पहले शहरी क्षेत्र की कांशीराम कालोनी के पास मुन्नी का अड्डा मोहल्ला में मकान खरीदा था। जिसमें एक दुकान में नौकरी कर रहा उनका छोटा बेटा अतुल पाठक पत्नी व बड़े भाई की बेटी के साथ लगभग दो सालों से रह रहा है।
विज्ञापन

मकान में ताला लगाकर अतुल अपनी पत्नी व भतीजी के साथ बुधवार को आगरा गया था। कुटी मशीन से हाथ कट जाने पर उसके बड़े भाई दीपक का वहां इलाज चल रहा है। चोरों ने बंद मकान को देखकर बुधवार रात को दरवाजे की कुंडी काट दी और अंदर घुसकर दो कमरों के ताले तोड़ दिए। बक्सों में रखा जेवर व नगदी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह पड़ोसी लल्ला भदौरिया ने अतुल के मकान के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई देखी, तो अतुल को फोन पर जानकारी दी। अतुल ने आकर पुलिस को सूचना दी। अतुल ने बताया कि चोर बक्सों में रखे पत्नी की चार अंगूठियां, चार चूड़ियां, एक जंजीर, पैंडल व कुंडल समेत करीब 95 ग्राम जेवर, 20 हजार रुपये, पीतल के बर्तन आदि ले गए। सिविल लाइन थाना उप निरीक्षक रघुवीर सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। अतुल की तहरीर पर चोरी का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed