{"_id":"5e4edb828ebc3eccd747ed79","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp5459308144","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलिंडर से रिफिलिंग में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलिंडर से रिफिलिंग में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध रीफिलिंग के आरोप में एक ग्रामीण व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। छापामार कार्रवाई में उसके पास और निशानदेही पर मंगलवार को 78 घरेलू गैस सिलिंडर और अन्य सामान बरामद हुआ था। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस-प्रशासन और पूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरैया तिराहे के पास नगला जगे में घरेलू गैस सिलिंडर से अवैध रीफिलिंग का धंधा पकड़ा गया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के राजा का बाग निवासी दिनेशकुमार पुत्र राधाकृष्ण की दुकान पर छापा मार कार्रवाई में दो गैस सिलिंडर व एक रीफिलिंग मशीन बरामद हुई थी। दिनेश ने पूछताछ में बताया था कि गांव का ही एक व्यक्ति मुकेश यादव पुत्र गया प्रसाद अवैध रीफिलिंग का काम करता है। विभिन्न गैस एजेंसियों की गाड़ी से एक साथ कई घरेलू गैस सिलेंडर हासिल करके छोटे गैस सिलिंडरों व गाड़ियों में भरकर बेचता है।
आरोपी मुकेश मौके पर नहीं मिला। दिनेश की निशानदेही पर 76 अन्य गैस सिलिंडर के अलावा दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पांच रीफिलिंग मशीन और आठ रीफिलिंग पाइप समेत अन्य सामान मिला था। थाना प्रभारी ने बताया कि दिनेश व मुकेश के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकेश अभी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।