फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

पति समेत पांच ससुरालीजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के नगलाश्री गांव में विवाहिता की मौत मामले में पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतका के पिता ने बेटी का गला दबाकर मार देने और शव को लटका देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी मृतका के पिता कृष्णमुरारी पुत्र वृंदावन की तहरीर पर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगलाश्री गांव निवासी पति उपेंद्र, देवर देवेंद्र व देवेश, सास पुष्पादेवी, ससुर वीरेंद्र सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि इन सभी ने मिलकर उसकी पुत्री दीपा की हत्या की है। उन्होंने कहा कि करीब 10 माह पूर्व उसने अपनी बेटी की शादी उपेंद्र के साथ की थी। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुरूप दान दहेज दिया था। ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को शादी के बाद से ही कार की मांग को लेकर तंग करने लगे थे। जब वह इस मांग को पूरा नहीं कर पाए तो उसकी पुत्री को गला दबाकर मार दिया और शव को लटका दिया। सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच सैफई सीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed