फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

शिक्षक के यहां हुई चोरी में बहनोई और पड़ोसी पर शक

Thu, 20 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime
इटावा। बकेवर के बिजौली गांव में सोमवार रात शिक्षक व किसान के घर हुई चोरियों का पुलिस फिलहाल खुलासा तो नहीं कर पाई है। अलबत्ता शिक्षक के बहनोई और पड़ोसी को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बहनोई गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। बेटे की बोर्ड परीक्षा की वजह से वारदात की रात वह शिक्षक के घर पर ही रुका हुआ था।
विज्ञापन

प्राइमरी शिक्षक दिनेश कुमार दोहरे और किसान कृष्णमोहन के घर से चोर गत सोमवार रात को करीब 15 लाख के जेवर व नगदी ले गए हैं। पुलिस अब तक की छानबीन में चोरों के बारे में सुराग नहीं लगा सके हैं। अब पुलिस का शक शिक्षक दिनेश के घर पर रुके उसके भरईपुर (बकेवर) गांव निवासी बहनोई राजेश कुमार और पड़ोसी पारिवारिक भतीजे अजय प्रताप पर है। दोनों लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

राजेश कुमार का परिवार भरईपुर गांव में रहता है। वह खुद गाजियाबाद में कोई प्राइवेट नौकरी कर रहा है। राजेश ने बताया कि वह गत रविवार को गांव भरईपुर आया था और सोमवार को उसने बेटे के साथ आकर सरायजलाल गांव के पास स्थित कॉलेज से प्रवेशपत्र लिया। बेटे को उसने भरईपुर भेज दिया और खुद अपने साले दिनेश के घर रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि वह घर के बाहर वाले कमरे में लेटा था। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ की। चोरों की मौजूदगी की कोई भनक न लगने को लेकर पुलिस का उसपर शक बना हुआ है। लिहाजा मंगलवार शाम को पुलिस उसे पकड़कर थाना ले आई। पुलिस ने पड़ोस में रह रहे शिक्षक के पारिवारिक भतीजे को भी हिरासत में लिया है। भतीजा मजदूरी करता है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बचन सिंह सिरोही ने बताया कि बिजौली गांव में हुई दो चोरियाें में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही इन चोरियाें का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed