{"_id":"5e94a1a58ebc3e72f126cdfc","slug":"etawah-news-corona-etawha-news-knp555099440","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के घरों से बाहर झांकने पर लगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के घरों से बाहर झांकने पर लगी पाबंदी
विज्ञापन
नगला भगत में बैरियर लगाने के बाद रास्ते में खड़े पुलिस कर्मी
- फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर (इटावा)। ग्राम नगला भगत में जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पुलिस का पहरा बैठा दिया है। लोगों के घरों से बाहर झांकने तक पर पाबंदी है। प्रशासन ने किराना, सब्जी, फल और अन्य सामान घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। दिन में सचिव तथा रात में लेखपाल की ड्यूटी लगाई गई है। आसपास के इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
उप जिलाधिकारी जसवंतनगर ज्योतसना बंधु ने बताया कि नगला भगत तथा आसपास के गांव में सब्जी के लिए मंडी समिति से कहा गया है। सब्जी लेकर वाहन गांव तक जाएंगे। मोहम्मदपुर, नगला रामफल, नगला बाबा, टकपुरा, सराय जलाल, अड्डा मोती लाल आदि को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 13 टीमें लगाई गईं हैं, जो घर-घर जाकर लोगों की जांचें कर रही हैं।
सीएमओ डॉ.एनएस तोमर ने बताया कि करीब 750 आबादी वाले नगला भगत गांव करीब 150 परिवार रहते हैं। प्रत्येक परिवार के एक-एक सदस्य का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए सैफई भेजा जाएगा। नगला भगत के करीब एक किलोमीटर के दायरे के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में टीमें सर्विलांस कर रही हैं।
विज्ञापन
एसडीएम बताया कि नगला भगत में चार लोग दिल्ली से आए थे। उन्होंने बताया कि गांव के राहुल पुत्र वीरेंद्र सिंह, उसकी पत्नी सीमा देवी, पुत्र अंशू, गुंजन, बंशू तथा उसकी मां प्रभा देवी को आइसोलेशन में भेजा गया है। इसके साथ सुधीर कुमार पुत्र रामध्वज उसकी पत्नी सुमंत तथा पुत्र शिवा, धुव्रेश कुमार, उसकी पत्नी मीना, पुत्री काजल पुत्र गुलशन, मां ज्ञासी देवी, रोहित पुत्र अजीत सिंह पत्नी बीना, पुत्री नेहा को भी आइसोलेशन में भेजा गया है।
एडीओ पंचायत विमल तिवारी ने बताया गांव में सफाई के लिए छह से ज्यादा सफाईकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया गांव के बाहर पुलिस ने बैरियर लगाया है। यहां पर एक उपनिरीक्षक, महिला सिपाही समेत चार आरक्षी तैनात किए गए हैं।