{"_id":"5e94a03c8ebc3e76951fd83e","slug":"etawah-news-corona-etawha-news-knp555097333","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाताधारकों को डाकघर से भी मिलेगी निकासी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाताधारकों को डाकघर से भी मिलेगी निकासी की सुविधा
विज्ञापन
इटावा। बैंकों में रुपये निकासी के लिए बढ़ रही भीड़ को कम करने के लिए अब डाकघरों से भी धन की निकासी की सुविधा प्रदान की जा रही है। किसी भी बैंक का खाताधारक डाकघर से 10 हजार रुपये तक की धनराशि निकाल सकेगा। शर्त सिर्फ सही होगी उसका खाता बैंक में आधार कार्ड से लिंक हो।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि यह सुविधा डाकघर के इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से की जाएगी। कोरोना के कारण पूरा देश संकट की आपातकालीन स्थिति से गुजर रहा है। इस घड़ी में भारतीय डाक विभाग भी अपने सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है। डाकघर ने जिले में लगभग 130 पोस्टमैनों को मैदान में उतारा है जो ग्राहकों को यह सुविधा प्रदान कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासकीय योजनाओं से लाभान्वित खाता धारक अपने नजदीकी पोस्ट आफिस में जाकर भी पैसे निकाल सकते हैं। डाक अधीक्षक ने बताया कि पोस्टआफिसों में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध है। लाभार्थी चाहे किसी भी बैंक का खाताधारक हो 10000 रुपये तक नकद निकासी कर सकता है। बशर्ते खाते से आधार नंबर जरूर लिंक होना चाहिए।