फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news corona

स्कूल-पंचायत भवनों में बनेंगे अस्थायी अस्पताल

Thu, 26 Mar 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
etawah news corona
इटावा। कोरोरा की बढ़ती भयावहता को देखते हुए प्रशासन गांवों के पंचायत भवनों और स्कूलों को अस्पताल में तब्दील करने जा रहा है। इन भवनों में मामूली बीमार लोगों को भर्ती कराया जाएगा। इसके लिए प्रधानों को बेड, मच्छरदानी, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को पत्र लिखे गए हैं। उन्हें अपने गांव के प्राथमिक स्कूल या अस्पताल में चारपाई/फोल्डिंग/बेड की व्यवस्था करने को कहा गया है। इसके अलावा वहां साबुन, सैनिटाइजर, नहाने, हाथ धोने के लिए साफ पानी, पीने के लिए शुद्ध पानी, शौचालय, फागिंग और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा प्रधान अन्य वह व्यवस्था भी करें जो उन्हें जरूरी लगें। सीडीओ ने बताया कि इन अस्थायी अस्पतालों में हल्की बीमारियों से ग्रसित लोगों को भर्ती किया जाएगा। ये ऐसे मरीज होंगे जिनको तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं है। ऐसे मरीजों को वहीं पर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed