फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news corona

जिले की सीमाएं सील, टैंपो और टैक्सी बंद

Tue, 24 Mar 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
etawah news corona
इटावा। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने पूरे जिले में भी लॉक डाउन कर दिया है। जिले की सीमाएं सील कर केवल इमरजेंसी सेवा में लगे वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। जिले के अंदर टेंपो, टैक्सी, रिक्शा भी बंद कर दिए गए हैं। दवा, दूध, किराना, सब्जी और फल की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

जिला अधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि जिले में 14 अप्रैल तक के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। ये लॉक डाउन लोगों को कोरोना से बचाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। दूसरे जिले से इमरजेंसी सेवा जैसे एंबुलेंस, दूध, अखबार, दवाएं, सब्जी, फल, लेकर आने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सभी यात्री वाहन बंद रहेंगे। निजी वाहनों से भी केवल उन्हें लोगों को प्रवेश दिया जाएगा जो बहुत आवश्यक काम से निकले हैं। जरूरी काम का ब्योरा देना जरूरी होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की सीमा के अंदर सभी यात्री वाहन जैसे टेंपो, टैक्सी, रिक्शा, ईरिक्शा, आटो रिक्शा, तांगा आदि पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। अपने निजी दुपरिया और चार पहिया वाहन से भी लोगों को बेवजह नहीं निकलने दिया जाएगा। कोरोना महामारी है, इसे गंभीरता से लें, लोग घरों से बिल्कुल न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी ने कहा कि आवश्यक सामग्री बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकान पर पांच से अधिक ग्राहकों को रुकने न दें। अगर किसी दुकान पर भीड़ खड़ी मिली तो दुकान बंद कराने के साथ दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने लोगों से भी कहा है कि आवश्यक सामग्री खरीदने अगर दुकान पर जाएं तो एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर जरूर रखें। फल ओर सब्जी के ठेले लगाने वाले भी सटा कर ठेले न खड़ा करें। ठेलों पर दो से अधिक ग्राहक नहीं खड़े होने चाहिए। ग्राहक ओर ठेला दुकानदार भी एक मीटर की दूरी बनाए रखें। दुकानदार अपने पास साबुन और सैनिटाइजर रखें, थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ साफ करते रहें।
फेरी लगाकर बेच सकते हैं सब्जी
ठेले पर सब्जी बेचने वाले मोहल्लों में फेरी लगाकर सब्जी बेच सकते हैं। उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि ठेले पर किसी तरह की भीड़ न लगे। दुकानदार ठेले पर रखे सब्जी ग्राहकों को छूने न दें। खुद ही सब्जी उठाकर तौलें और ग्राहकों को दें। ठेलेवाले भी अपने हाथ धोते रहें ओर सैनिटाइज करें।

घरों के बाहर भीड़ दिखी तो होगी सख्ती
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कहा कि लॉकडाउन लोगों को महामारी की चपेट में बचाने के लिए किया गया है। लोगों को घरों में रहना है, बेवजह बाहर न निकलें। घरों के बाहर, गलियों और मोहल्लों में एक जगह पांच से अधिक लोग मिले तो सख्ती की जाएगी। अगर गलियों में घरों के बाहर तीन चार लाग बैठें भी तो एक-एक मीटर की दूसरी बनाए रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed