फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Chief Minister started a new fashion of changing color and name

विकास के नाम पर कोई काम नहीं कर पायी सरकार

Fri, 27 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Chief Minister started a new fashion of changing color and name
कार्यकर्ताओं से मिलते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : ETAWAH
सैफई। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनमानस को गुमराह करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में रंग और नाम बदलने का नया फैशन चलाया है। उन्होंने विकास का कोई काम नहीं किया है।
विज्ञापन

पैतृक गांव सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में उज्ज्वला योजना पर तंज कसते हुए अखिलेश ने योजना का नाम बदलकर ‘बुझुव्लला’ कर दिए जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

बोले, जिन लाभार्थियों को सिलिंडर दिए गए थे उनके पास रिफिलिंग का पैसा नहीं है। सरकार ने गरीबों को धोखा दिया है। पहले फ्री में सिलिंडर दिया और अब बताइए सिलेंडर की कीमत क्या है। पेट्रो मूल्य वृद्धि पर कहा कि महंगाई के लिए भाजपा के लोगों को गांव-गांव जाकर माताओं, बहनों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य को बधाई देते हुए कहा कि गुरुवार को महान दल की जनाक्रोश यात्रा का समापन था। दल के कार्यकर्ताओं ने भी समाज को धोखा देने वालों को चुनाव में सबक सिखाने का संकल्प लिया है।
हमें खुशी है कि दल के कार्यकर्ता लगातार यात्रा कर लोगों को जोड़ रहे हैं। समाजवादी विचारधारा और भाजपा को हराने की इच्छा रखने वाले सभी दलों को सपा साथ लाने की कोशिश करती रहेगी। बाबा साहेब आंबेडकर और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की यही विचारधारा रही है।
कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य सभी जातियों को जोड़ने और उन्हें आबादी के हिसाब से हक और सम्मान दिलाना है। भाजपा सरकार में किसान जितना अपमानित हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ।

किसानों को आतंकवादी, मवाली और न जाने किन-किन शब्दों से अपमानित किया गया। भाजपा ने किसानों पर झूठे मुकदमे भी लगाए। पराली जलाने के नाम पर किसानों को बेवजह परेशान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed