फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Car collided with an accidental bus parked on the highway, one dead

बस पलटने वाले स्थान पर हुआ दूसरा हादसा, एक की मौत, छह घायल

Wed, 07 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Car collided with an accidental bus parked on the highway, one dead
सैफई। मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और हाईवे के कर्मचारियों की लापरवाही से एक और हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हुआ ये कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें कई यात्री हो गए थे। जबकि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद पुलिस औैर हाईवे के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से नहीं हटाया। इसका नतीजा ये रहा कि बुधवार को एक ट्रक चालक क्षतिग्रस्त बस को नहीं देखा पाया और अचानक देख कर ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ट्रक के पीछे आ रही कार उसमें घुस गई। हादसे में कार से दिल्ली ससुर के जनाजे में शामिल होने जा रहे दरभंगा निवासी अब्दुल कादिर व उनके परिवार के लोग घायल हो गए।
सभी को पुलिस ने पहले पास के एक निजी अस्पताल और फिर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। यहां अब्दुल कादिर के भतीजे अब्दुल मुतालिक (40) की मौत हो गई।

उसकी पत्नी माजिद व बेटा रेहान के अलावा अब्दुल कादिर, उनकी पत्नी समरुनस निशा, बेटा शाहरुख और मोहम्मद शहीद घायल हो गए। इन सभी का सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसा मैनपुरी जिले में हुआ है। वहीं की पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed