{"_id":"614e0d188ebc3e09024bf9eb","slug":"etawah-news-border-security-force-s-cycle-journey-reached-etawah-etawah-news-knp654229256","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा सुरक्षा बल की साइकिल यात्रा का इटावा पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा सुरक्षा बल की साइकिल यात्रा का इटावा पहुंची
विज्ञापन
बकेवर हाईवे से गुजरती साइकिल रैली
- फोटो : ETAWAH
इटावा। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एकता, स्वच्छता, एक भारत श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए सीमा सुरक्षा बल गुवाहाटी फ्रंटियर की ओर से 25 अगस्त से दिल्ली के राजघाट के लिए निकली साइकिल रैली शुक्रवार को इटावा पहुंची। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि यह साइकिल रैली फ्रंटियर मुख्यालय एसएसबी तेजपुर, सिलीगुड़ी से शुरू हुई है। 2000 किमी की यात्रा के दौरान अपने-अपने एओआर में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक एवं निर्धारित स्थानों से गुजरते हुए इसे दिल्ली पहुंचना है।
रैली का समापन 2 अक्तूबर को दिल्ली स्थित राजघाट में होगा। इस समारोह का उद्देश्य प्रगतिशील भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष तथा भारतीय संस्कृति और उसकी उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाना है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर इकदिल के समीप स्थित भगवती होटल पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत और स्थानीय लोगों ने जवानों का तिलक लगाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
एसएसबी की साइकिल रैली जब शहर की सीमा में प्रवेश हुई तो इस रैली को देखने को लिए हाईवे किनारे लोगों की भीड़ देखने को मिली। हाईवे पर कई स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ रैली का स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष देव प्रताप भदौरिया, जिला मंत्री रजत चौधरी आदि रहे।
बकेवर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार साइकिल रैली का राजमाता गेस्टहाउस में स्वागत किया गया। सीओ हरिप्रकाश शर्मा और सीओ तपनदास ने बताया कि यह रैली में 160 जवान हैं।
बारिश के चलते हाईवे पर कस्बा की तरफ कोई सिग्नल न होने से जवानों की रैली हाईवे पर काफी आगे तक चली गयी। जिसकी सूचना जैसे पुलिस को मिली तो पुलिस जवानों की रैली को वापस किया।
जनता इंटर कॉलेज के 32 एनसीसी के कैडिटों ने सीटीओ शिवेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में साइकिल रैली के जवानों को सलामी दी। चेयरमैन बकेवर विनोद दोहरे ने साइकिल रैली का फूलों से स्वागत किया। इकदिल में ग्राम प्रधान योगराज उर्फ योगी, सतेंद्र राजपूत, नंद राम कठेरिया, रोशन राजपूत, मंगल राजपूत ने स्वागत किया।

इकदिल नेशनल हाईवे पर साइकिल रैली का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत- फोटो : ETAWAH