फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Bhoomi worship done for setting up oxygen plant in district hospital

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने को किया भूमि पूजन

Fri, 02 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Bhoomi worship done for setting up oxygen plant in district hospital
इटावा। वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर में मुख्य रूप से ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भूमि पूजन किया। इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय के एमसीएच विंग एल-2 के पास ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह ऑक्सीजन प्लांट बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से बनवाया जा रहा है। फाउंडेशन प्रदेश में 10 ऑक्सीजन प्लांट लगवा रहा हैं।
विज्ञापन

भूमि पूजन करने के बाद सदर विधायक ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए जिला अस्पताल पूरी तैयारी कर रहा है। ऑक्सीजन सप्लाई की पूर्ति करने के लिए यह प्लांट बहुत मददगार सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया यह ऑक्सीजन प्लांट 500 पीएलएम की क्षमता का होगा। इसमें 75 बेड को तीन लाइनों ऑक्सीजन, नाइट्रोजन व सेक्शन के जरिये पहुंचाई जाएगी।

प्लांट लगने से जिला पुरुष व महिला अस्पताल में ऑक्सीजन की पूर्ति आसान हो जाएगी। भूमि पूजन के दौरान डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. निखिलेश, सौरभ दीक्षित और अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed