{"_id":"60ce1de18ebc3e335b68ec13","slug":"etawah-news-akhilesh-yadav-whatever-face-bjp-contests-people-outside-from-power-etawah-news-knp635192012","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सैफई में कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सैफई में कहा
विज्ञापन
शादी कार्यक्रम में आये पुव़ मुख्यमंत्री अखलेश यादव
- फोटो : ETAWAH
इटावा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने जा रही है।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किसके चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। पूरे कार्यकाल में सीएम योगी चुनाव से पूर्व किए गए किसी वायदे को पूरा नहीं कर पाए।
जनता भाजपा से यह जानना चाहती है कि पिछले संकल्प पत्र में उन्होंने जो वायदे किए थे उनको पूरा क्यों नहीं किया। वह शनिवार को सैफई में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना होगा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए क्या किया। किसानों, बेरोजगारों, शिक्षित युवाओं, नौकरी पेशा लोगों के लिए क्या किया।
पूरे पांच साल समाज का हर वर्ग प्रताड़ित रहा। पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है। भाजपा को बढ़ती हुई महंगाई पर जवाब देना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बारे में कहा कि जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया है।
इनके सदस्य नहीं जीते जिसके परिणाम सभी के सामने हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है। जिलों के कप्तान और जिलाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं।