फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news akhilesh yadav

मुलायम और अखिलेश ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली

Mon, 09 Mar 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
etawah news akhilesh yadav
इटावा के सैफई में कार्यकर्ताओं संग होली मनाते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिले? - फोटो : ETAWHA
सैफई (इटावा)। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोठी परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। परिसर में बनाए गए मंच से दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को होली मनाने अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। करीब दो बजे अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ एक्सप्रेसवे के रास्ते कोठी पर पहुंचे। उनके पहुंचने के पहले ही पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव पूर्व सांसद तेज प्रताप, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और अन्य नेता कोठी पर पहुंच गए थे। करीब साढ़े तीन बजे मुलायम सिंह यादव भी कोठी पर पहुंच गए। होली मनाने के लिए कोठी परिसर में पहली बार मंच बनाया गया। करीब चार बजे मुलायम, अखिलेश मंच पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि सीएए लागू होने के बाद दुनिया में भारत की सबसे ज्यादा बदनामी हुई। भाजपा को किसी से कोई मतलब नहीं, उन्हें केवल कुर्सी से मतलब है। हम समाजवादियों को इन लोगों से देश व प्रदेश को बचाना है। अखिलेश ने कहा कि गायों छुट्टा घूम रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री गायों की बात करते थे, अब उनके राज में ही गायें मर रही हैं। जो मुख्यमंत्री अपना सबसे प्रिय काम नहीं कर सकते उनसे क्या उम्मीद कर सकते हो। योगी आदित्यनाथ सैफई से बहुत चिढ़ते थे, अपने भाषणों में कहते थे वीआईपी जिला सैफई। अब इसी सैफई में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जोड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुलायम सिंह ने भी अपने संबोधन में भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि संसद में मैंने कुछ प्रश्र उठाए थे। भाजपा सरकार के मंत्री उनका जवाब नहीं दे पाए। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ रही है। मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इसी तरह यहां अगले साल भी होली मनाने आना। इतने संख्या में यहां आने के लिए मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और होली की शुभकामनाएं दीं। शिवपाल सिंह यादव होली के इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। मुलायम सिंह के अन्य भाई भी पहले दिन के इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed