फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news accident

ट्रक और लोडर भिडे़, एक की मौत, 21 घायल

Fri, 27 Mar 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
etawah news accident
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के तहत सरायभूपत गांव के सामने हाईवे पर बृहस्पतिवार रात को एक ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर सवार एक व्यक्ति मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के बरौर थाना क्षेत्र के अहरिया मऊ गांव के लोग लोडर में बैठकर घरों को जा रहे थे। ये सभी लोग फिरोजाबाद के सिरसागंज कस्बा स्थित एक कोल्ड स्टोर पर आलू की छटाई का काम करते हैं। लॉकडाउन होने से काम बंद हो गया। इसके चलते सभी घरों को लौट रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे जसवंतनगर थाना क्षेत्र के तहत सरायभूपत और कदमपुर गांव के बीच हाईवे पर एक ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

लोडर पलटने से उसमें सवार अहरिया मऊ के विश्वनाथ (35) पुत्र रामसेवक की मौत हो गई। शेष सभी लोडर सवार 21 लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यूपीडा एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में कानपुर देहात जिले के अहरिया मऊ निवासी रविंद्र पुत्र छोटे लाल, सुखदेव, मुकेश पुत्र रामसेवक, तपस्या व लाली पुत्री मुकेेश, रामकांती पत्नी जगदीश, सुनील पुत्र रामसेवक, सुनील पुत्र मयंक, रामचंद्र पुत्र रामेंद्र, धर्मराज पुत्र कलकई, लाखन पुत्र धर्मेंद्र, मनोज पुत्र परमूलाल, जगदीश पुत्र झीगा, गुड्डनदेवी पत्नी रामकेश, नितेश पुत्र अमित, सुमित पुत्र मनिंदर सिंह, मुकेश पुत्र रामशंकर, नीरज पुत्र अमित, रामकली पत्नी रामचंद्र, लज्जावती पत्नी महावीर और कौशल्या पत्नी बिहारी शामिल हैं। घायल रविंद्र ने बताया कि वे सभी लोग सिरसागंज के एक कोल्ड स्टोर पर मेहनत मजदूरी कर रहे थे। लॉकडाउन हो जाने से काम बंद हो गया। इसलिए घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed