फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news accident

पिकअप की टक्कर से 20 फीट नीचे गिरा ट्रैक्टर चालक, मौत

Thu, 05 Mar 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
etawah news accident
चांदनपुर गांव के पास हाईवे ओवरब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : ETAWHA
इकदिल (इटावा)। हाईवे ओवरब्रिज पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोर से हुई कि करीब 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जाकर गिरे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाराबंकी जिले के पिकअप चालक का भी मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप के ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आशु भट्ठा से ट्राली में ईंटें भरकर बरहीपुरा गांव निवासी चालक संतराम (24) पुत्र कलेक्टर सिंह ट्रैक्टर लेकर किशनी (मैनपुरी) जा रहा था। मंगलवार रात करीब तीन बजे जब चांदनपुर गांव के सामने हाईवे के ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार पिकअप ने ओवरटेक करने का प्रयास में ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोर से हुई कि संतराम संतुलन नहीं रख पाया और ट्रैक्टर ओवरब्रिज की साइड दीवार से टकराकर ट्राली से अलग हो गया। संतराम उछलकर पुल से करीब 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जाकर गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर उसके साथ बैठा बिरहीपुरा गांव का मजदूर नंदलाल पुल पर ही गिरा। वह बाल बाल बच गया। हादसे में बाराबंकी जिला के हैदरगंज थाना के अमरगंज गांव निवासी पिकअप चालक इस्लाम मोहम्मद के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस लेन पर मौजूद लोगों ने हादसे की खबर इकदिल पुलिस को दी। पुलिस ने घायल इस्लाम को जिला अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह संतराम के परिजन पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संतराम की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके छह महीने का बेटा है। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल रहा। पिकअप डाक विभाग से संबद्ध है और डाक पार्सल लेकर इटावा की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed