फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Accident and assault report on doctor

डा.विवेक चौधरी पर मारपीट का मामला दर्ज

Fri, 15 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Accident and assault report on doctor
सैफई/इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में आईटीआई चौराहे के पास सैफई मेडिकल कालेज में तैनात एक डॉक्टर की दबंगई का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

उसने पहले एक गाड़ी में टक्कर मारी। टोकने पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। फिर बोला में विवेक चौधरी सैफई में सीएमओ हूं। जान से मरवाने की धमकी दी।
इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में अरविंद यादव निवासी सहसारपुर थाना सैफई ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी भरथना में निजी कार से जा रहा था।
उसी दौरान आईटीआई चौराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ने के लिए मुड़ रहा था। सर्विस रोड पर अचानक एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। वह अपनी गाड़ी से नीचे उतरा तो दूसरा कार चालक गाली-गलौज करता हुआ आया।
विज्ञापन

फोन करके उसने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। उसके साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम विवेक चौधरी बताया और कहा कि वह सैफई में सीएमओ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसने बिना कोई बात करते हुए मेरे साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उसके साथियों ने भी मारपीट की। विवेक चौधरी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर डॉक्टर और उसके साथियों के खिलाफ दुर्घटना व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed